पाठकों से निवेदन

इस ब्लोग पर तंत्र, मंत्र, ज्योतिष, वास्तु व अध्यातम के क्षेत्र की जानकारी निस्वार्थ भाव से मानव मात्र के कल्याण के उद्देश्य से दी जाती है तथा मैं कोई भी फीस या चन्दा स्वीकार नहीं करता हुं तथा न हीं दक्षिणा लेकर अनुष्ठान आदि करता हुं ब्लोग पर बताये सभी उपाय आप स्वंय करेगें तो ही लाभ होगा या आपका कोई निकट संबधी निस्वार्थ भाव से आपके लिये करे तो लाभ होगा।
साईं बाबा तथा रामकृष्ण परमहंस मेरे आदर्श है तथा ब्लोग लेखक सबका मालिक एक है के सिद्धान्त में दृढ़ विश्वास रखकर सभी धर्मों व सभी देवी देवताओं को मानता है।इसलिये इस ब्लोग पर सभी धर्मो में बताये गये उपाय दिये जाते हैं आप भी किसी भी देवी देवता को मानते हो उपाय जिस देवी देवता का बताया जावे उसको इसी भाव से करें कि जैसे पखां,बल्ब,फ्रिज अलग अलग कार्य करते हैं परन्तु सभी चलते बिजली की शक्ति से हैं इसी प्रकार इश्वर की शक्ति से संचालित किसी भी देवी देवता की भक्ति करना उसी शाश्वत निराकार उर्जा की भक्ति ही है।आपकी राय,सुझाव व प्रश्न सीधे mahesh2073@yahoo.comपर मेल कीये जा सकते है।

Sunday, April 11, 2010

प्याज पर ब्याज




यदि आप धनवान होना चाहते हैं तो यह लेख अवश्य पढ़ना चाहिये। भारत में एक पंथ विशेष के लोग प्याज लहसुन आदि मूल (जड़) में उत्पन्न वस्तुएं नहीं खाते तथा इस पंथ ( जाति) के लोग धनवान भी खुब होते हैं।
इसके रहस्य को समझना आपको भी धनवान बनने में मदद कर सकता है। मान लिजिये आपके पास चार प्याज है तथा आपकी प्याज के पकौड़े व प्याज की कढ़ी खाने की इच्छा है तो आप क्या करेगें ?
आप इन प्याजों को काटकर प्याज के पकौड़े व कढ़ी बना लेगें। अब मैं आपसे पुछूं कि आप इन पकौड़ों व कढ़ी में प्याज नहीं डालते तो क्या फर्क पड़ता? आप झट से जबाब देगें कि अरे प्याज की खुश्बू से खाना स्वादिष्ट हो जाता है ।
अब इसका दुसरा तरीका भी आपके पास था वो ये कि आप इन चार प्याजों को गमले में उगा देते तथा इनके पतों को बारीक काट कर पकौड़ो व कढ़ी में डालते तो भी आपको वही फलेवर व स्वाद मिलता जो प्याज डालने पर आया था परन्तु इस विधि में आप हर 3 से 7 दिन में इन पतों को काट कर 4 प्याज का स्वाद जीवन भर ले सकते हैं।
बस यहि इस जाति की खासियत है ये जहां तक हो सके मूलधन को नहीं खाते मूलधन को ये लोग मूड़ी कहते हैं केवल मूल से उत्पन्न पते (ब्याज) खाकर जीवन भर काम चला लेते हैं। इसी जाति के एक व्यक्ति ने मुझे बताया कि यदि 10000 रूपये किसी को 2 रूपये सैंकड़ा ब्याज पर दिये जावें तथा ब्याज हर माह जोड़ा जावे तो 30 वर्ष में ये लगभग 1 करोड़ रूपये हो जाते हैं।
यदि आपके पुरखों ने 100 वर्ष पहले 15 प्रतिशत चक्रवृद्वि ब्याज से आपके नाम 1 रूपये की फिक्स डिपोजिट करवायी होती तो आज आपको उसके 10 लाख रूपये मिलते।
तो श्रीमान प्याज मत खाईये इसको उगाकर इसके पतों का ब्याज खाईये।

Saturday, March 27, 2010

क्या दही व लस्सी वास्तव में स्वास्थ्य वर्धक पेय है ?


आम तौर पर दही व लस्सी को शीतल प्रकृति का माना जाता है। परन्तु हकीकत कुछ और ही है यदि आप भी गर्मियों में अंधाधुध दही व लस्सी पी रहे हैं तो इस लेख को अवश्य पढ़िये।
आयुर्वेद के सबसे महान ग्रन्थ चरक सूत्र 27/225-226 में लिखा है कि दही भारी अभिष्यामंदी ( शरीर के स्त्रातों में रूकावट पैदा करने वाला) व गर्म प्रकृति का होता है। दही का पाचन होने पर लैक्टिक अम्ल बनता है जो आपकी एसिडीटी को बढ़ा देता है।
दही कब्ज करता है। यह बात आयुर्वेद के हर ग्रन्थ में लिखी है।
दही वायुकारक है व पितवर्धक है दही से बनी छाछ गले में कफ उत्पन्न करती है तथा दमा पीनस खांसी व गले के रोगों में अत्यंत हानिकारक होती है।
पंतजलि योगपीठ की वैध बालकृष्ण जी की पुस्तक आयुर्वेद्व सिद्वान्त रहस्य पेज 162 पर लिखा है कि दही ग्रीष्म बसन्त और शरद ऋतुओं में नहीं खाना चाहिये तो फिर कब खाना चाहिये? ये मैं बता देता हुं यदि जुकाम खांसी दमे से जल्दी उपर जाना हो तो वर्षा ऋतु में खाना चाहिये।
आपका प्यारा दही सूजन रक्त के रोग ज्वर रक्तपित व पीलीया रोग को उत्पन्न करता है ऐसा भी कुछ ग्रन्थों में लिखा है।
दही को रात्रि में खाना और भी ज्यादा खतरनाक व हानिकारक माना गया है।
अतः गर्मियों में आपको प्यास ज्यादा लगती है कब्ज रहती है जी भारी रहता है भुख कम लगती है व वायु के विकार रहते हैं पेट में जलन होती है तो केवल 3 दिन तक आपका दही व छाछ खाना बंद करके परिणाम देखिये व इस ब्लोग पर भी अपने कमेंटस से अवगत करवाईये कि दही छाछ ठंडे होते हैं या गर्म? इनको खाने से पेट ज्यादा ठीक रहता है या त्यागने पर ?

Saturday, January 23, 2010

पायरिया का सफल इलाज


पायरिया दातों में रहने वाले एक प्रकार के प्रोटोजोआ से होता है। कहते हैं कि एक बार पायरिया हो जावे तो जिदंगी भर ठीक नहीं होता । कैसी नादानी पूर्ण बात है कुछ कंपनिया तो महंगे दंत मंजन खाली पायरिया के नाम पर ही बेचती है जिनका करोड़ो रूपये का टर्न ओवर है परन्तु पायरिया ठीक नहीं होता।

मैं जो नुक्सा बताने जा रहा हुं वो हमारा परम्परागत नुक्सा है तथा सभी जानते हैं परन्तु उपयोग का तरीका सही नहीं आने से यह नुक्सा पायरिया ठीक कर सकता है कोई मानता नहीं है अतः मैं इसे वापस रीपीट कर देता हुं

चुटकी भर सादा नमक चुटकी भर हल्दी में चार पांच बुंद सरसों का तेल मिला कर उंगली से दांतों पर लगाकर 20 मिनट तक रखें लार आवे तो थुकते रहें लिजिये सर पायरिया एक ही दिन में ठीक हो जावेगा तथा ज्यादा ही पुराना है तो 3 दिन लगेगें व रोज करेंगें तो जिदंगी भर वापस नहीं होगा।

असल में इस सिंदात में 20 मिनट रूकने का ही चम्तकार है इसकी वजह है कि हमारे घरेलु नमक में किटाणुनाशक शक्ति है असल में नमक किटाणुओं के शरीर से पानी खेंच लेता है जिससे वो मर जाते हैं याद किजिए नमक डालने से अचार खराब नहीं होता तथा नमक के गरारे करने से गले का इन्फेक्शन ठीक हो जाता है इसी प्रकार नमक हल्दी व तेल 20 मिनट लगाकर रखने से पायरिया के प्रोटोजोआ ( अमीबा ) की सैल का पानी खत्म हो जाने से यह प्रोटोजोआ खत्म हो सकता है।

इसमें हल्दी पायरिया से मुहं में हुवे घावो को हील करती है तथा सरसों का तेल दांतों की परत पर नमक के अणुओं की रगड़ लगने से बचाता है तथा ज्यादा जोर से रगड़ना भी नहीं है केवल हल्के हाथ से लगाकर 20 मिनट बैठना है मुंह में थुक आवे तो थुक सकते हैं परन्तु थुकने पर थोड़ा मिश्रण वापस जरूर लगावें।

Thursday, November 12, 2009

निफ्टी में डीलीवरी बेस ट्रेडिंग कैसे करें।


शेयर बाजार में काम करने वाले बहुत से छोटे निवेशकों को यह जानकारी ही नहीं है कि वो शेयर बाजार में जैसे शेयरों को डीलीवरी पर खरीदते व बेचते हैं वैसे निफ्टी को भी बेच और खरीद सकते हैं।
यह एक आम धारणा है कि निफ्टी केवल फ्यूचर एण्ड ओप्शन में या इन्टरा डे ट्रेडिंग में खरीद और बेच सकते हैं परन्तु निफ्टी की शेयरों की तरह डीलीवरी नहीं ले सकते यह धारणा गलत है।क्यों कि फ्यूचर और इन्टरा डे में हुयी ट्रेडिंग का सेटलमेंट आखिरकार डीलीवरी से ही होता है।
इसके लिये एन.एस.ई. में निफ्टी बेचंमार्क एक्सचेंज ट्रेडेड फंड नामक एक प्रोडक्ट ट्रेड होता है जिसे संक्षेप में निफ्टी इटीएफ भी कहते हैं। यह एक प्रकार का म्यूचूअल फंड है परन्तु आम म्यूचूअल फंड नहीं है यह फंड निफ्टी के 50 शेयरों को ही होल्ड करता है तथा निफ्टी के अनुपात में ही होल्ड करता है जिससे इसकी एन.ए.वी. सदैव निफ्टी के समान ही रहती है।
इसकी एक यूनिट निफ्टी की 1/10होती है जैसे निफ्टी 5000 हो तो निफ्टी ई.टी.एफ की एक यूनिट 500 पर होगी तथा इसकी आप शेयरों की तरह डीलीवरी ले सकते हैं और इसमें सामान्य बा्रेकरेज जो आप शेयरों को खरीदते समय देते हैं वो ही लागु होगा तथा यूनिट आपके डी मेट खाते में डीलीवर हो जावेगी।
तो यदि आप शेयरों के झंझट से बचकर सीधे निफटी में बने रहना चाहते हैं तो इसकी यूनिट खरीद कर होल्ड कर सकते है। तथा मिनिमम एक यूनिट जो निफ्टी के 1/10 पर मिलती है खरीद और बेच सकते हैं। यदि आप http://icicidirect.com/ से आनलाईन ट्रेडिंग कर रहें हैं तो इसका icici direct कोड NIFBEE है।
शेयर बाजार पर ज्यादा जानकारी के लिये मेरा मूल अंग्रेजी का ब्लोग http://sharegenius.blogspot.com/ देखें।

Tuesday, October 20, 2009

शेयर बाजार में सफलता हेतु विष्णु सहस्त्रनाम


यदि आप शेयर बाजार में काम करतें हैं तो लाभ पंचमी (अभी जो दिवाली के बाद की पंचमी आ रही है उसे ही लाभ पंचमी कहते हैं) के दिन से विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन प्रात काल पाठ करना प्रारभं कर दिजिये। स्नान करके केवल एक पाठ रोज करना है फिर आप पहले व बाद का अतंर स्वंय महसूस किजिये तथा इस ब्लोग पर कमेंटस के रूप में बतायें कि इससे आपको क्या परिणाम मिले।

इस उपाय को करने से शेयर बाजार में शीघ्र सफलता मिलती है व गलत निर्णय नहीं होने के चांस रहते हैं हां एक बात और कि यह उपाय शेयर बाजार वालों के कल्याण हेतु निस्वार्थ भाव से दिया गया है परन्तु इसका अर्थ यह नहीं है कि आप यह उपाय करके जावें तथा आंख बंद करके सटटा ट्रेडिंग करें इस उपाय से धीरे धीरे आपके निर्णयों में स्थिरता आवेगी तथा आप गलत व जल्दबाजी के निर्णय लेने से बचकर एक परिपक्व व्यापारी की तरह निर्णय लेकर लाभ कमावेगें।

अतः विवेक से इस उपाय का प्रयोग करें लेखक आपके लाभ व हानि दोनों के लिये उतरदायी नहीं होगा।शेयर बाजार पर ज्यादा जानकारी के लिये मेरा इंगलिश ब्लोग निम्न लिंक पर देखें।

Featured Post

भूत देखने के लिये प्रयोग

आप भूत प्रेत नहीं मानते हो तों एक सरल सा प्रयोग मैं आपको बता देता हूं ताकि आप भूत जी के दर्शनों का लाभ उठा सकें यह प्रयोग मुझे एक तांत्रिक न...